Knowledgeofworld: LG ने भारत में लॉन्च किया Styler, अब हैंगर पर लटकाते ही कपड़े हो जाएंगे इस्त्री और सैनिटाइज

LG ने भारत में लॉन्च किया Styler, अब हैंगर पर लटकाते ही कपड़े हो जाएंगे इस्त्री और सैनिटाइज

 

LG ने भारत में लॉन्च किया Styler, अब हैंगर पर लटकाते ही कपड़े हो जाएंगे इस्त्री और सैनिटाइज 





 

कोरोना महामारी की वजह से पूरी दुनिया परेशान है। लोगों के दिमाग में हर वक़्त इस बीमारी का डर घूमता रहता है। यही कारण है कि आजकल लोग हर घंटे हाथ धो रहे हैं और अगर गलती से घर पर कोई आ जाए तो घर को भी Sanitize कर रहे हैं। इसके साथ ही हमारे लिए जरूरी है की हम अपने कपड़ो को भी Sanitize करते रहे। बार कपड़े धोना मुमकिन नहीं है इसी कारण से इलेक्ट्रॉनिक कंपनी LG लेकर आई है कपड़ो को Sanitize या साफ करने की नई मशीन। LG ने इस Styler की कीमत 1,60,000 रुपए रखी है. ये डिवाइस आप ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफार्म से खरीद सकते हैं। 

LG India ने आज भारत में LG Styler को लॉन्च किया। यह एक उपकरण है जो कपड़े को साफ करता है, स्टीम करता है। यह कपड़ों में आए रिंकल को भी कम करता है। इस तरह ये आपके ड्राईक्लीनर के पास जाने का झंझट खत्म कर देगा। LG Styler LG की TrueSteam तकनीक के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इस टेकनिक से 99.9 प्रतिशत से अधिक वायरस, जीवाणु और एलर्जी कपड़ो से खत्म हो जाती है। यह कंपनी की ThinQ तकनीक के साथ आता है, जो यूजर्स को वाई-फाई कनेक्टिविटी का उपयोग करके इसे दूर से संचालित करने में सक्षम बनाता है। 

कैसे काम करता है ये Styler
  आपको बस इतना करना है कि अपने कपड़े को स्टाइलर के अंदर रखें, कपड़े के कपड़े को सेलेक्ट करें, जैसे कपास, लिनन, ऊन, रेशम, रेयान, पॉलिएस्टर, नायलॉन, डेनिम, और इसके बाद ये सेलेक्ट करें की आप कपड़े को रिफ्रेश, Sanitize और जेंटल ड्राई में से क्या करना चाहते हैं। आप Styler में चार आइटम लटका सकते हैं। इसमें तीन हैंगर दिए गए हैं इस पर आप 4 कपड़े एक बारे में लटका उन्हें स्वच्छ कर सकते हैं। 


 
< frameborder="0" marginheight="0" marginwidth="0" scrolling="no" src="//ws-in.amazon-adsystem.com/widgets/q?ServiceVersion=20070822&OneJS=1&Operation=GetAdHtml&MarketPlace=IN&source=ss&ref=as_ss_li_til&ad_type=product_link&tracking_id=mehul786-21&language=en_IN&marketplace=amazon&region=IN&placement=B08KBDR65Y&asins=B08KBDR65Y&linkId=5a106aa5f95b94616da28bfd7d914f30&show_border=true&link_opens_in_new_window=true" style="height: 240px; width: 120px;">