Knowledgeofworld: टाइमपास के लिए 8 अजीबो-गरीब आइडिया

टाइमपास के लिए 8 अजीबो-गरीब आइडिया

 टाइमपास के लिए 8 अजीबो-गरीब आइडिया 



Ocearch आपको पृथ्वी के चारों ओर शार्क और व्हेल को ट्रैक करने का मौका देता है। वहीं, The True Size के साथ आप वर्ल्ड मैप में देशों के साइज़ की तुलना अन्य देशों के साथ कर सकते हैं।
 


ख़ास बातें
  1. Ocearch के जरिए आप ट्रैक कर सकते हैं शार्क और व्हेल
  2. The Useless Web आपको ले जाएगा इंटरनेट की सबसे अगीबो-गरीब वेबसाइटों पर
  3. The Way Back Machine आपको दिखाएगी वेबसाइटों का इतिहास
     
टाइम पास करने के लिए तो आपको सभी लाखों तरीके बता सकते हैं, लेकिन कभी आपने अपना खाली समय बर्बाद करने की सोची है। हां, बोलते तो इसे भी टाइम पास करना ही है। यदि हम आपको बताए कि हमारे पास आपके लिए कई ऐसे तरीके भी है, जो यूं तो बड़े अजीबो-गरीब है, लेकिन काफी क्रिएटिव है। ये इतने क्रिएटिव हैं कि आपको अपनी ज़िंदगी में एक बार इन्हें ज़रूर आज़माना चाहिए। शायद आप इन्हें देख कर बोलें कि ये क्या है भाई, लेकिन हमें यकीन है कि आप इन्हें अपने दोस्तों के साथ शेयर करने से नहीं चूकेंगे। तो ज्यादा समय बर्बाद किए बिना चलिए देखतें हैं इंटरनेट में समय बिताने या यूं कहें बर्बाद करने के कुछ अजब-गज़ब तरीके। 
 

Ocearch

Ocearch आपको पृथ्वी के चारों ओर शार्क और व्हेल को ट्रैक करने का मौका देता है। अब आप सोचेंगे कि आपको शार्क को ट्रैक करके क्या मिलेगा। तो याद रहे कि यह लिस्ट आपको अपना समय क्रिएटिव तरीके से बर्बाद करने में मदद करने के लिए ही तो बनाई गई है। दिलचस्प बात है कि हमें एक फीमेल टाइगर शार्क देखने को मिली, जिसे सेरीया कहा जाता है और इसने कुछ दिन पहले अफ्रीका के पूर्वी तट के आसपास बहुत बड़ी यात्रा की। यह शार्क सिंगापूर तक गई और फिर वापस मेडागास्कर की ओर आई। आप भी ट्रैक करें कोई ऐसी ही शार्क या व्हेल
 

The Useless Web

The Useless Web के नाम में ही यूज़लेस है, मतलब बेकार का वेब। लेकिन मज़ेदार भी है। यह आपके लिए कोई भी बेकार की वेबसाइट खोलता है। उदाहरण के लिए यह वेबसाइट हमें एक drawing.garden नाम की वेबसाइट पर ले गई, जहां बस आपको अपने कर्सर को घुमाना होता है और पौधों और फल सब्जियों स ड्रॉइंग करनी होती है। इसलिए ही तो इसका नाम यूज़लेस वेब है।
 

Conspiracy Theory list on Wikipedia

क्या पृथ्वी वाकई फ्लैट है? क्या चंद्रमा पर कदम रखना एक सोची समझी योजना थी? कश्मीर की राजकुमारी के साथ क्या हुआ? ऐसे हज़ारों सवालों की लंबी-चौड़ी लिस्ट है विकिपीडिया में। इन्हें पढ़ कर आप किसी नतीजे पर पहुंचे या न पहुंचे, लेकिन आपको समय आरान से बीच ज़रूर जाएगा। read more